फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उपनिदेशक पंचायतीराज को नहीं मिली सफाई, कर्मी निलंबित

विज्ञापन
फोटो-26-बक्सर आरआरसी की जांच करते उपनिदेशक पंचायतीराज शाश्वत आनंद। स्रोत: कर्मचारी - फोटो : अमेठी कस्बे में बस की एंट्री के कारण ठिठके राहगीर।
विज्ञापन
उन्नाव। उपनिदेशक पंचायतीराज ने सुमेरपुर विकासखंड की दो ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। एक पंचायत में सफाई सही न मिलने पर कर्मी को निलंबित कर दिया। वहीं अभिलेख पूर्ण न मिलने पर सचिव को फटकारा। निर्देश दिए कि एक सप्ताह में अभिलेख न दें तो एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर उपनिदेशक पंचायतीराज शाश्वत आनंद ने सुमेरपुर की ग्राम पंचायत नारायणदासखेड़ा एवं बक्सर का निरीक्षण किया गया। बक्सर में निरीक्षण के दौरान सचिव स्वाति पटेल से ग्राम पंचायत के अभिलेख मांगे तो वह पूर्ण कागज नहीं दे सकीं। जांच में बिना पत्रावली के भुगतान किए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपनिदेशक ने चेतावनी दी। कहा कि एक सप्ताह में दो वर्ष के अभिलेख पूर्ण न करें तो प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराएं। आरआरसी की दीवार में दरार व फर्श टूटी मिली। उपनिदेशक ने तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत नारायणदासखेड़ा में साफ सफाई की स्थिति खराब मिलने पर कार्रवाई के आदेश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें