फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मियागंज, हसनगंज और औरास में बनेगी फल मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कृषि भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मियागंज, हसनगंज व औरास में फल मंडी के लिए जमीन चिह्नित करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डीएम गौरांग राठी ने कहा कि फल मंडी के लिए ब्लॉकवार क्लस्टर बनेंगे। इसकी साप्ताहिक समीक्षा के लिए एक टीम बनेगी, जिसमें जिला उद्यान अधिकारी विपणन अधिकारी होंगे। इसकी प्रत्येक मंगलवार को समीक्षा की जाएगी। उपकृषि निदेशक रवि चंद्र प्रकाश ने बताया कि कृषि यंत्र, सोलर पंप, निशुल्क बीज मिनी किट आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवंटन ई-लाटरी क़े माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ किसानों ने शाम के समय ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती रोकने और किसानों को दो ट्राॅली तक मिट्टी खनन की अनुमति की मांग रखी। डीएम ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जिला उद्यान अधिकारी, जिला अग्रणी प्रबंधक बैंक आफ इंडिया, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, सहायक निबंधक सहकारिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें