फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 28 मार्च को होगा। डुप्लीकेट मतदाताओं की नई सूची के सत्यापन के कारण समय सीमा छह फरवरी से डेढ़ माह बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य अगस्त 2025 में शुरू हुआ था। बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) ने 14 अगस्त से 29 सितंबर तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया। इस प्रक्रिया में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों का उपयोग किया गया। एक जनवरी 2025 तक 18 साल की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया। साथ ही, मतदाताओं के नाम और पते में संशोधन किया गया तथा मृत व्यक्तियों और शहरों में रहने वाले लोगों के नाम सूची से हटाए गए।
कुल 21,31,587 मतदाताओं की अनंतिम सूची 23 दिसंबर को प्रकाशित की गई थी जिस पर दावे और आपत्तियां मांगी गई थीं।
यह भी बताया कि 24 से 30 दिसंबर के बीच 62,797 आपत्तियां दर्ज हुईं जिनका निस्तारण बीएलओ को सौंपा गया था। इनके निस्तारण के बाद छह फरवरी को अंतिम सूची प्रकाशित होनी थी। इसी बीच, राज्य निर्वाचन आयोग ने 10.23 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जारी कर उनके सत्यापन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) वीके श्रीवास्तव के अनुसार, डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची के सत्यापन के लिए समय सीमा बढ़ा दी गई है, और अब अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें