फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष बने रामभरोसे, रमेश द्विवेदी महामंत्री

विज्ञापन
फोटो-19- जीत के बाद खुशी का इजहार करते नव निर्वाचित पदा​धिकारी। स्रोत: अ​धिवक्ता
विज्ञापन
बांगरमऊ। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री पद के चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए। रामभरोसे वर्मा ने एकतरफा मुकाबले में 29 मतों से जीत की। महामंत्री पद पर रमेश कुमार द्विवेदी ने सात मतों से विपक्षी राजमणि हंस को पराजित किया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 11 बजे से तहसील बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर रामभरोसे वर्मा व नरेंद्र नाथ बाजपेयी प्रत्याशी थे। महामंत्री पद के लिए रमेश कुमार द्विवेदी व राजमणि हंस एक दूसरे के साथ चुनावी ताल ठोक रहे थे। दोपहर तीन बजे तक मतदान चला। इसके बाद मतगणना शुरू हुई
। मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत द्विवेदी ने परिणामों की घोषणा की। इसमें रामभरोसे वर्मा को 41 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी नरेंद्र नाथ बाजपेयी को मात्र 12 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। महामंत्री पद के प्रत्याशी रमेश कुमार द्विवेदी ने 30 मत पाए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी राजमणि हंस को सात मतों से हराया। राजमणि हंस को 23 मत ही हासिल हुए। इससे पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतीक कटियार, सहायक उपाध्यक्ष हरि ओम दीक्षित, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वोत्तम अवस्थी, कोषाध्यक्ष मुजम्मिल अहमद को एकल नामांकन होने से पहले से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री को राकेश चौरसिया, आयुष शुक्ला, आदित्य तिवारी, सुरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र बाबू, खालिद खान व राहुल दीक्षित आदि अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें