फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: धुरंधर क्रिकेट टीम ने हासिल की जीत

विज्ञापन
फोटो-27-विजयी मुद्रा में विजेता टीम के ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बीघापुर। बाबा गोदावलेश्वर मंदिर स्थित मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को धुरंधर क्रिकेट टीम और मार्केट इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें धुरंधर क्रिकेट टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

मार्केट इलेवन के कप्तान राज शुक्ला ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 10 ओवर में 103 रन बनाए। अंशु शुक्ला ने 45 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धुरंधर इलेवन ने एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से राज सिंह ने 57 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग अनिल चौधरी, वेद मिश्रा, कमेंट्री कार्तिकेय बाजपेई व आदित्य ने की। यहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार बाकुश, सुधीर बाजपेई, कार्तिक दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें