फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महफिल के साथ हुई उर्स की शुरुआत

विज्ञापन
फोटो-21- शाह सफी मजार पर आयोजित महफिल में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर। कस्बे के मोहल्ला पीरजादगान स्थित खादिम शाह सफी के 160वें उर्स की शुरुआत वस्सन मियां व कुदरत उल्लाह शाह की मजार के शमाखाने में महफिल से हुई। कव्वालों ने पीर की शान में कव्वाली पेश कर समा बांध दिया।
विज्ञापन

खादिम शाह सफी के उर्स में पहले वस्सन मियां मजार पर महफिल के बाद कुल पढ़ा गया। यहां सज्जादानशीं हाजी इरशाद अली उर्फ नब्बू मियां के आवास पर फातेहा पढ़ा गया। इसमें हजारों मुरीदों ने शिरकत की। दूसरी ओर कुदरत उल्लाह शाह, कुल्लू मियां व शब्बू मियां की मजार पर भी महफिल का आयोजन हुआ।
कव्वालों में देवा शरीफ से आए हसन वारिस, अली वारिस, काकोरी के रिजवान, ओमान व हसन वारिस आदि ने अपने कलामों से महफिल सजाए रखी। फिर खादिम शाह सफी मजार पर गुस्ल (स्नान) भी कराया गया। इसका पानी लेने वाले मुरीदों का जमावड़ा लगा रहा। सज्जादानशीं लाएक नाजिम, शाहिद नाजिम व शीलू ने सभी का स्वागत किया। ठंड के बाद भी मजार पर आकर चादर चढ़ाने व मन्नतें मांगने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें