फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पंजीकरण का गलत वर्ष दर्ज करने पर सहायक उपाध्यक्ष का नामांकन निरस्त

विज्ञापन
फोटो-20-नामाकंन पत्रों की जांच करते चुनाव समिति के पदाधिकारी। स्रोत: अधिवक्ता।
विज्ञापन
बांगरमऊ। तहसील बार एसोसिएशन चुनाव के नामांकन में सहायक उपाध्यक्ष पद के एक दावेदार ने आवेदन फार्म में गलत वर्ष दर्ज कर दिया था। इससे उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। तीन पदों पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए अब 12 जनवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत द्विवेदी और सहायक निर्वाचन अधिकारी गिरीश अग्निहोत्री की देखरेख में 29 दिसंबर को तहसील बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकनपत्र दाखिल हुए थे। अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए दो-दो और वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सहायक उपाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन हुए थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतीक कटियार, कोषाध्यक्ष मुज्जमिल अहमद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सर्वोत्तम अवस्थी का एकल नामांकन होने पर तीनों निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
सहायक उपाध्यक्ष पद पर हरिओम दीक्षित का नामांकन पंजीकरण का गलत वर्ष और बार काउंसिल द्वारा निर्धारित प्रैक्टिस की समय सीमा कम होने से निरस्त कर दिया गया। अब अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए 12 जनवरी को सुबह 11 से तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें