फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रजिस्टर अपडेट न मिलने पर खाद की पांच दुकानों को नोटिस

विज्ञापन
फोटो-29-पुरवा में खाद दुकान में निरीक्षण के दौरान रजिस्टर देखते जिला कृषि अधिकारी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
उन्नाव। जिला कृषि अधिकारी ने पुरवा तहसील क्षेत्र में संचालित खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्टर अपडेट न मिलने पर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा।
विज्ञापन

पुरवा तहसील क्षेत्र की कालूखेड़ा में सुभाष खाद भंडार, भवलीया सचिन खाद भंडार, भवलीया राजपूत खाद भंडार, अंशिका ट्रेडर्स व जायसवाल ट्रेडर्स का जिला कृषि अधिकारी शशांक कुमार ने निरीक्षण किया। खाद का स्टॉक जांचा। यूरिया व डीएपी की बिक्री की जानकारी ली। जब रजिस्टर देखा तो उसमें स्टॉक के सापेक्ष बिक्री का रिकार्ड अपडेट नहीं मिला। इस पर सभी संचालकों को नोटिस जारी किया।
जिला कृषि अधिकारी से खाद विक्रेताओं से कहा कि किसान को उनकी जोत एवं भूमि के अनुसार ही उर्वरक का वितरण करें। स्टॉक व वितरण रजिस्टर पूर्ण रखें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसानों से अपील करते हुए कहा कि यदि खाद संबंधी समस्या आ रही हो तो कंट्रोलरूम नंबर 7839882173 व 9214848105 पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें