फोटो-19-बांग्लादेश का पुतला फूंकते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। संवाद
बांगरमऊ। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल जिला लवकुश नगर के पदाधिकारियों ने आक्रोश मार्च निकाला। इसके बाद बांग्लादेश का पुतला फूंका।
आक्रोश मार्च शांति मिल चौराहे से शुरू होकर तिकोनिया पार्क तिराहे पहुंचा। यहां पदाधिकारियों ने बांग्लादेश का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अत्याचारों को तत्काल रोकने की मांग की।
जिलाध्यक्ष बद्री मिश्रा ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार हमले होना चिंता का विषय है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाना चाहिए। इस दौरान जिला मंत्री अजय कुशवाहा, जिला सह कार्यवाहक भरत, विशेष संपर्क प्रमुख मुकेश, कार्याध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, विभव त्रिवेदी, आकाश कुमार, मनीष नारायण व अनूप आदि मौजूद रहे।