फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कल्याणी नदी के पीपल घाट में पक्के पुल की दरकार

विज्ञापन
फोटो-4-शाहपुर खुर्द से निकली कल्याणी नदी के पीपल घाट से पानी मंझाकर निकलते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। क्षेत्र में कल्याणी नदी के पीपल घाट पर आज तक पक्का पुल नहीं बन सका है। आजादी से आज तक यहां के लोग पानी मंझाकर आवागमन कर रहे हैं। वाहन सवारों को ब्लाक, थाने व खोया मंडी पहुंचने के लिए 20 से 25 किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विकासखंड फतेहपुर चौरासी की ग्राम पंचायत शाहपुर खुर्द से कल्याणी निकली है। यहां पर प्राचीन पीपल का पेड़ है। इसके पास ही घाट बना हुआ है। इसे पीपल घाट के नाम से जाना जाता है। इस घाट
के दूसरी ओर बरुआघाट, खानपुर कुरौली, उमरपुर प्रीतम, राजेपुर, हरदासपुर, शिवपुरी, कमलापुर, शाहपुर बुजुर्ग व खुर्द की करीब 50 हजार की आबादी रहती है। यहां के किसानों की हजारों एकड़ खेतिहर भूमि भी है। साइकिल सवार व राहगीर जान जोखिम में डालकर पानी मंझाकर आवागमन कर रहे हैं। यहां के लोगों को वाहन से ब्लॉक व थाने के लिए लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है। सरकारी दफ्तरों तक पहुंचने के लिए हफीजाबाद होते हुए हरदोई-उन्नाव रोड से कालीमिट्टी होकर फतेहपुर चौरासी ब्लाक पहुंचना पड़ता है। इसकी दूरी करीब 20 किमी है। जबकि पुल बनने से दूरी मात्र आठ किमी रहने का अनुमान है। इंसेट-1
विज्ञापन

बरुआघाट में क्षेत्र की सबसे बड़ी खोया मंडी
बांगरमऊ क्षेत्र की सबसे बड़ी खोया मंडी बरुआघाट स्थित है। जहां जिले भर से खोया व्यापारी पहुंचते हैं। पीपल घाट पर पक्का पुल न होने से वाहन सवारों को करीब 25 किलोमीटर का चक्कर लगाकर बरुआघाट पहुंचना पड़ता है। प्रधान जिज्ञासु पांडय, कंचन देवी, कलावति, शंकर दयाल, पवन पाल, रामरतन, संजय, शरद दीक्षित व गोविंद पांडेय आदि ने पीपल घाट पर पुल निर्माण की मांग की है।




वर्जन...
पीपल घाट पर पुल निर्माण की आवश्यकता की जानकारी कराई जाएगी। यदि जरुरत दिखेगी तो यहां पर सर्वे कराकर पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा। इसके बाद शासन से बजट की मांग की जाएगी।
सुबोध कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड।

इनसेट...
भाजपा मंडल ने विधायक से की समस्याओं के निस्तारण की मांग



गंजमुरादाबाद। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह चंदेल ने विधायक श्रीकांत कटियार को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए तीन प्रार्थनापत्र सौंपे। बताया कि गुलाबपुरवा से निकले कल्याणी नदी के बल्लापुर मार्ग तक करीब 40 वर्ष पूर्व कच्चे मार्ग का निर्माण कराया गया था। जो अब क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसके अलावा इस मार्ग पर बनी पुलिया भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस मार्ग के बनने जाने से करीब 25 हजार आबादी को आवागमन में सहूलियत मिल जाएंगी। इसके अलावा गांव कुशराजपुर में फूलमती माता मंदिर का पर्यटन विभाग से सुंदरीकरण किया जा चुका है लेकिन अभी तक वहां प्रकाश की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इसके लिए विद्युत पोल लगाकर मंदिर पर रोशनी की समुचित व्यवस्था कराई जानी आवश्यक है। इसके अलावा बेहटाकच्छ के डामर रोड से कुशराजपुर तक करीब 360 मीटर खड़ंजा मार्ग का निर्माण कराने की भी मांग की। विधायक ने जल्द समस्याओं के निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें