फोटो-14- नीरज शुक्ला (फाइल फोटो)।
उन्नाव। एबीनगर मोहल्ले में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक नशे का लती था। इसी को लेकर आए दिन हो रही पारिवारिक कलह में खुदकुशी की। हालांकि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
सदर कोतवाली के मोहल्ला एबीनगर निवासी नीरज शुक्ला (35) एक गेस्टहाउस का काम देखते थे। पत्नी रुचि ने बताया कि पति बुधवार रात वहीं से घर आए थे। रात में खाना खाया और कमरे में सोने चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव कमरे में लगे पंखे के कुंडे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। े
पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक नशा भी करता था। उसकी इसी आदत से घर में विवाद होता रहता था। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई और बहन सरकारी शिक्षक हैं। पिता की मौत हो चुकी है, घर पर मां आशा, पत्नी रुचि, पांच साल का बेटा है।
कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम करा दिया गया है।