फोटो-33-खाद दुकान में रजिस्टर चेक करते जिला कृषि अधिकारी शशांक कुमार। स्रोत: कृषि विभाग कर्मी।
उन्नाव। जिला कृषि अधिकारी ने सात खाद व बीज दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक दुकान में खाद के ज्यादा पैसे लेने की पुष्टि के बाद नोटिस देकर जवाब मांगा। चार अन्य दुकानों में रजिस्टर अपडेट न रखने पर नोटिस दिया है।
जिला कृषि अधिकारी शशांक कुमार ने सोमवार को नवाबगंज क्षेत्र में सिंह खाद भंडार भल्लाफार्म का निरीक्षण किया। यहां पर दुकानदार ने रेट व मात्रा आदि का बैनर नहीं लगा रखा था। इसके बाद वह रुखसार एग्री जंक्शन नवाबगंज पहुंचे। यहां पर वितरण रजिस्टर को देखा और रैंडम आधार पर एक किसान के दर्ज मोबाइल नंबर पर फोन किया। जानकारी दी तो उसने खाद की अधिक मूल्य पर बिक्री किए जाने की बात कही।
जिला कृषि अधिकारी को तिवारी खाद भंडार नवाबगंज में वितरण रजिस्टर प्रमाणित नहीं मिला। किसानों के मोबाइल नंबर नहीं लिखे गए थे। राम खाद केंद्र सिरसा रोड में बैनर नहीं लगा पाया। द्विवेदी खाद भंडार नवाबगंज में बैनर न लगा होने व वितरण रजिस्टर में किसानों का मोबाइल नंबर न लिखने का नोटिस जारी किया। (संवाद)