फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नहरें सूखीं, सरकारी नलकूप बंद नहीं हो पा रही गेहूं की सिंचाई

विज्ञापन
फोटो-10-किसान धर्मेंद्र। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। सरकारी सिस्टम की उदासीनता से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस समय गेहूं की फसल को पहली सिंचाई की जरूरत है लेकिन नहरों की सफाई चल रही है। कई सरकारी नलकूप खराब हैं। जो चल रहे वह पूरी क्षमता से पानी नहीं दे पा रहे हैं। इसके चलते करीब 71,433 हेक्टेयर फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों को निजी पंपों से सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले के 16 विकास खंडों में करीब 180 सरकारी नलकूप हैं। एक ट्यूबवेल की क्षमता 50 हेक्टेयर (लगभग 200 बीघा) खेत सींचने की होती है। इनमें कुछ नलकूप बंद हैं। इस बार गेहूं बुआई का रकबा 2.24 लाख हेक्टेयर है। अक्तूबर में बारिश से खेत में नमी होने के कारण इस बार 20 नवंबर तक 52 फीसदी यानी 1,16,480 हेक्टेयर में गेहूं की बोआई हो गई थी। अब फसल 25 दिन से ज्यादा की हो चुकी है। अब फसल को पहली सिंचाई की सख्त जरूरत है लेकिन नहरों और माइनरों की सफाई का काम चलने से पानी नहीं छोड़ा रहा है। इसके चलते किसान परेशान हैं। अधिकारी कागजों पर आश्वासन के घोड़े दौड़ा रहे हैं।

फोटो-10-किसान धर्मेंद्र। संवाद

फोटो-10-किसान धर्मेंद्र। संवाद

फोटो-10-किसान धर्मेंद्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें