फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बीएलओ को खोजे नहीं मिले 4546 मतदाता

विज्ञापन
फोटो-18- बीघापुर के कमलापति इंटर कॉलेज बूथ पर गणना प्रपत्रों की मिलान करते बीएलओ। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में अब तक बीएलओ को 4564 मतदाता खोजे नहीं मिले हैं। सूची में इन मतदाताओं का जो पता दर्ज था, वहां के लोगों ने पहचानने और गणना प्रपत्र लेने से इन्कार कर दिया है। निर्वाचन विभाग ऐसे मतदाताओं को अन्य श्रेणी में डालकर सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में चार नवंबर से एसआईआर चल रहा है। कुल मतदाता 23,25,053 हैं। इनमें 11 दिसंबर तक 23,24,761 वोटरों को गणना प्रपत्र दिए जा चुके हैं। बीएलओ द्वारा बृहस्पतिवार तक 19,16,449 प्रपत्रों की वापसी करके मैपिंग (डिजिटाइज) की जा चुकी है। इनमें अब तक बीएलओ को 4564 मतदाता, काफी प्रयासों के बाद भी खोजे नहीं मिले हैं।
बीएलओ जब दर्ज पते पर गणना प्रपत्र पहुंचाने गए तो वहां पर रहने वालों ने इनको कभी न देखने की बात कही। इस कारण प्रपत्र लेने से भी मना कर दिया। बताया जाता है कि किसी पते पर पांच तो किसी में 10 मतदाताओं के नाम दर्ज थे जबकि मौके पर कोई नहीं मिला। ऐसे में इन वोटरों को अन्य श्रेणी में दर्ज कर दिया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि ऐसे मतदाताओं को अन्य श्रेणी में रखकर नाम हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इंसेट-1
न मिलने वाले मतदाताओं की संख्या
विधानसभा क्षेत्र नहीं मिले मतदाता
बांगरमऊ 482

सफीपुर 190

मोहान 336

सदर 2486

भगवंतनगर 536

पुरवा 534


अब 26 दिसंबर तक जमा होंगे प्रपत्र
निर्वाचन आयोग ने एसआईआर की समयसीमा 15 दिन बढ़ा दी है। इससे कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। पूर्व में निर्धारित तिथि 11 दिसंबर तक जिले में कुल 23.25 लाख वोटरों में सदर के 126 और भगवंतनगर के 163 मतदाताओं तक गणना प्रपत्र नहीं पहुंच पाए थे। साथ ही वापसी और मैपिंग का कार्य भी 82 फीसदी ही हो पाया था। अब 15 दिन का समय मिलने पर अधिकारियों का दावा है कि काम पूरा कर लिया जाएगा।

यह है नई समय सारिणी
-अब 26 दिसंबर तक गणना प्रपत्र भरे जा सकेंगे
-अनंतिम मतदाता सूची 31 दिसंबर को जारी होगी
-30 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी
-21 फरवरी तक दावों और आपत्तियों का निस्तारण होगा
-अंतिम मतदाता सूची अब 28 फरवरी को जारी होगी

बीएलओ को किया सम्मानित
बीघापुर। नगर पंचायत में लगे सभी बीएलओ प्रभाकर दीक्षित, रितेश वाजपेई, सीता, जेबुन्निसा व पूर्णिमा देवी को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर बाजपेई ने बूथ पर जाकर सम्मानित किया। बीएलओ का सहयोग करने वाली वैशाली कश्यप को छह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। इस दौरान डॉ. राजेश मिश्रा, चंदू साहू, रोहन राय, कुलदीप अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें