फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मैडम, पति के दूसरी महिला से संबंध, तबाह हो रहा परिवार

विज्ञापन
फोटो-15- विकास भवन में जनसुनवाई करतीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या अर्चना मजूमदार। सूचना विभा
विज्ञापन
उन्नाव। मैडम, पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। इससे मेरा परिवार तबाह हो रहा है। पति अब ज्यादा समय दूसरी महिला के साथ रहता है। जब विरोध करती हूं तो मारपीट करता है। अब आप ही मेरे परिवार को तबाह होने से बचा सकती हैं।
विज्ञापन

यह गुहार विकास भवन में महिला जनसुनवाई के दौरान औरास की विवाहिता ने राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार से लगाई। सदस्य ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला को न्याय दिलाएं। वहीं दो महिलाओं ने पड़ोसियों के द्वारा मारपीट किए जाने और पुलिस के कार्रवाई न करने की जानकारी दी।
इस पर सदस्य के आदेश पर दोनों मामलों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जनसुनवाई में उन्नाव की 27 और हरदोई की पांच महिलाओं ने शिकायतीपत्र दिया। इनमें अधिकांश मामले पारिवारिक विवाद के रहे।
विज्ञापन


इंसेट-1

शराब पीकर रोज पीड़ता है पति

एक मामले में महिला ने पति के शराब पीकर रोजाना पीटने की शिकायत की। कहा कि पति की प्रताड़ना से तंग आ चुकी हैं। इस पर सदस्य ने जब पति से छुटकारा दिलाने की बात कही तो महिला ने कहा कि वो ऐसा नहीं चाहती है। रहना पति के साथ ही है, केवल उसे समझा दिया जाए जिससे वह शराब पीना और मारपीट करना बंद कर दे। सदस्य ने संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी से कहा कि पति को बुलाकर समझा दें। शराब और मारपीट बंद न करें तो फिर आगे की कार्रवाई करें। सदस्य ने 30 प्रकरणों का जल्द निस्तारण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें