फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वायरिग चेक करने के दौरान लगी आग, गृहस्थी जली

विज्ञापन
फोटो-18- आग जला घर का सामान। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
उन्नाव। पूरन नगर मोहल्ले में वायरिंग चेक करने के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से एक घर गृहस्थी जल गई। पीड़ित के अनुसार करीब चार लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पूरननगर निवासी काजल पत्नी अनिकेत गौतम के घर पर वायरिंग का काम चल रहा है। शुक्रवार दोपहर बाद तार डालने के के बाद मिस्त्री ने वायरिंग चेक की उसमें स्पर्किंग हुई चिंगारी पास में रखे कपड़ों तक पहुंच गई, इससे आग लग गई। पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सामान बिखरा होने से आग बढ़ती चली गई, देखते ही देखते आग की चपेट में सभी उपकरण आ गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। गृहस्वामिनी काजल के मुताबिक करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। आग रसोईघर तक नहीं पहुंच पाई थी, नहीं तो सिलिंडर भी फट सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें