फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अधीक्षण अभियंता ने चार माइनरों की सफाई पर उठाए सवाल, बोले दोबारा कराओ

विज्ञापन
फोटो-10- माइनर के सफाई कार्य का निरीक्षण करते अधीक्षण अ​भियंता। संवाद
विज्ञापन
हसनगंज। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ने क्षेत्र की छह माइनरों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने चार माइनरों की सफाई पर सवाल उठाए और दोबारा टेल तक खोदाई कराने के निर्देश दिए। मालूम हो कि अमर उजाला ने चार दिसंबर को सफाई से संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता ओपी वर्मा शुक्रवार को हसनगंज क्षेत्र की छह माइनरों की सफाई का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने पैदल चलकर हेड से लेकर टेल तक की सफाई का निरीक्षण किया। फरहदपुर, चदौली बुजुर्ग, दयालपुर और रायखेड़ा माइनरों की सफाई देखी। सूत्रों का कहना है कि अधीक्षण अभियंता को चारों माइनरों की सफाई मानक अनुरूप नहीं मिली। किसी में भी टेल तक खोदाई नहीं मिली।
ठेकेदारों द्वारा ऊपरी सतह की घास छीलने की जानकारी होने पर मौके पर मौजूद अभियंताओं को फटकार लगाई। कहा कि चारों माइनरों की दोबारा सफाई कराई जाए। टेल तक मानक के अनुसार खोदाई कराई जाए। जल्द ही वह फिर निरीक्षण करेंगे। उसमें यदि सफाई सही नहीं मिली तो ठेकेदारों को तो ब्लैक लिस्टेड करेंगे ही, विभागीय जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई होगी। उधर, अधिशाषी अभियंता दीपक यादव ने बताया कि साफ सफाई सही मिली है। केवल सफाई की रफ्तार धीमी मिलने पर समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अवैध रूप से खुले कुलाबों को बंद कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें