फोटो-6- सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज को ज्ञापन देते व्यापारी। संवाद
उन्नाव। चलवंशी चौराहे पर सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इससे व्यापारियों की दुकान और घर तोड़ने के लिए प्रशासन ने नोटिस दिया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज को ज्ञापन देकर चौड़ीकरण का मानक कम करने और लोगों के मकान बचाने की मांग की।
संगठन के जिला अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि चकलवंशी चौराहे से चारों तरफ जाने वाली रोड पर सैकड़ो व्यापारियों की दुकान स्थित है। चौड़ीकरण का मानक 12 मीटर दोनों तरफ लिया गया है। प्रशासन द्वारा चार दिसंबर तक दुकानों को नोटिस दिया था कि वह अपने आप अपनी दुकानें व मकान तोड़ लें।
उन्होंने बताया कि 12 मीटर मानक को एक मीटर कम कर दिया जाए। इससे व्यापारियों का थोड़ा बहुत नुकसान होगा लेकिन दुकान और मकान बच जाएंगे। वहीं उन्होंने नोटिस का समय 20 दिसंबर तक कर दिया जाए। इसके अलावा व्यापारियों ने दोस्ती नगर नहर की पुलिया भी चौड़ी करने की मांग की मांग की। इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय शुक्ला, जिला युवा प्रभारी जितेंद्र दीक्षित, चकलवंशी अध्यक्ष कमलेश गुप्ता,गिरिजेश कुमार, प्रियांशु कुमार, संदीप सिंह, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।