फोटो-15-हसनगंज में खाद गोदाम का निरीक्षण करतीं बीडीओ सफीपुर श्वेता त्रिपाठी। स्रोत: कृषि विभाग
उन्नाव। कृषि, तहसील और ब्लाॅक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। 35 खाद दुकानों के निरीक्षण में तीन का स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। इस पर तीनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। पांच विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
डीएम के निर्देश पर सोमवार को कृषि, तहसील व ब्लाक अधिकारियों ने अलग-अलग जाकर खाद की 35 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद की उपलब्धता जांची। गोदाम चेक किए। स्टॉक व वितरण रजिस्टर का मिलान किया। जिला कृषि अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि तीन दुकानों में स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। जिस पर लाइसेंस निलंबित कर दिया।
पांच दुकानों में अन्य खामियां मिलने पर नोटिस जारी किया है। एक दुकान से खाद का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। बताया कि जिले में यूरिया एवं डीएपी की कमी नहीं है। किसानों से अनुरोध है कि खाद का भंडारण न करें। खाद खरीदने के लिए खतौनी लेकर जाएं।