फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
फोटो-3- सोनू (फाइल फोटो)
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर हफीजाबाद गांव के पास बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के गांव बत्तीखेड़ा निवासी सोनू (20) पुत्र रामकुमार मंगलवार को बाइक से बांगरमऊ के भिखारीपुर रूल्ल गांव में रहने वाली नानी शांति के घर जा रहा था। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर हफीजाबाद गांव के बाद दोपहर करीब एक बजे बांगरमऊ की तरफ जा रही प्राइवेट बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसको सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

छोटे भाई बोनी ने बताया कि सोनू बचपन से ही नानी के यहां रहता था। वह गंजमुरादाबाद के अशोक महाविद्यालय में स्नातक का छात्र था। एक महीने पहले ही उसने बाइक खरीदी थी। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता रामकुमार अमेरिका में काम करते हैं। सोनू की मौत से मां रीना, नानी शांति, भाई बोनी, सूरज सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि चालक बस छोड़कर भाग गया है। गाड़ी कब्जे में है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें