फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बौद्ध रीति से विवाह बंधन में बंधे 18 जोड़े

विज्ञापन
फोटो- 16- कार्यक्रम में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करते दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री प्
विज्ञापन
असोहा। ब्लाॅक के गांव पहासा में भारतीय जनहित महासभा के तत्वावधान में संयुक्त सर्व समाज आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 18 जोड़े बौद्ध रीतिरिवाज से वैवाहिक बंधन में बंधे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ के सभापति प्रेमसिंह शाक्य, भारतीय जनहित महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद मौर्य और भंते सीलरतन ने नवविवाहित जोड़ों को प्रमाणपत्र देकर सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। लेबर कोर्ट लखनऊ के जज ब्रजेश कुमार राय, प्रदेश महासचिव शिवचंद्र कुशवाहा, रमेश, सचिन, अवधेश, राम सागर, प्रमोद, विनोद, अजीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें