फोटो-11- सफीपुर सीएचसी में प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद व एडीएम विशु राजा बाजार में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए। संवाद
सफीपुर। तीन माह से मानदेय न मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सीएचसी में प्रदर्शन किया। सीएचसी के गेट पर एकत्र होकर नारेबाजी भी की। हड़ताल करने की सूचना सीएचसी प्रभारी को दी।
विज्ञापन
ब्लाॅक अध्यक्ष शकीला ने बताया कि सरकार को नौ सूत्री मांग पत्र दिया था। इसे अस्वीकार कर दिया गया है। बताया कि आशा कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 18 हजार रुपये मानदेय मिलना चाहिए। आशा संगिनियों को 24,000 प्रतिमाह भुगतान होना चाहिए। इसके अलावा स्थायी सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाना। उन्होंने बताया कि तीन माह से लंबित से भुगतान किया जाना चाहिए। अगर भुगतान नहीं हुआ तो आशा और संगिनी हड़ताल करेंगी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. रामसहोदर ने मांग पत्र लिया और उनकी बात उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया। इस दौरान किरन भारतीय, हेमलता,सरिता देवी, निरुपमा गौड़, मालती देवी, सरोजनी गुप्ता, पूनम जायसवाल, रामादेवी, पुष्पा चौरसिया भी मौजूद रहीं।