फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 100 दौड़ में साबिया और सुनीता अव्वल

विज्ञापन
फोटो-11-बांगरमऊ में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता के पुरस्कृत छात्र-छात्राएं। स्रोत: ​शिक्षक - फोटो : साजिशकर्ता के मकान के पास मौजूद राजस्व कर्मी व पुलिस टीम।
विज्ञापन
बांगरमऊ। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय में हुआ। प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में साबिया व उच्च प्राथमिक में सुनीता ने फर्राटा भरा। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की सौ व 400 मीटर दौड़ में नेवल विद्यालय के छात्र मोइन खान ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बांगरमऊ ग्रामीण की छात्रा साबिया विजेता रही। उच्च प्राथमिक में रबड़ी विद्यालय की सुनीता व बालक वर्ग में इसी विद्यालय के सरवन अव्वल रहे। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में जगटापुर विद्यालय के शिवम व बालिका वर्ग में इसी विद्यालय की रागिनी ने बाजी मारी।
प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की कबड्डी में बांगरमऊ ग्रामीण की टीम विजेता रही। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की कबड्डी में प्रेमगंज की टीम ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची राज्य अध्यापक पुरस्कार विजेता सेविना दीक्षित ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर अजय पाल सिंह, रजनीश कटियार, सुधीर यादव, रचना गुप्ता, सतीश दीक्षित, सोनी गुप्ता, प्रियंका यादव, शिशिर यादव, रामनरेश कुशवाहा, विमल पटेल, सुदीप सचान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो-12
जूनियर की 100 मीटर में अंजली सबसे तेज दौड़ी
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुर्तजानगर में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। उच्च प्राथमिक विद्यालय मुर्तजानगर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में अंजली ने पहला स्थान पाया। प्रधान शिक्षिका इला शुक्ला ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
100 मीटर दौड़ में आशुतोष ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में अंजली प्रथम, खुशी द्वितीय व अंकिता तृतीय स्थान पर रहीं। अनुदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में 150 छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इस मौके पर फूलमती, ज्योति, अनिल कुमार, सारस्वत, सारिका, चित्रांशी, ज्योत्सना, गौरव प्रताप सिंह एवं वैभव कश्यप आदि मौजूद रहे।

फोटो-11-बांगरमऊ में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता के पुरस्कृत छात्र-छात्राएं। स्रोत: शिक्षक- फोटो : साजिशकर्ता के मकान के पास मौजूद राजस्व कर्मी व पुलिस टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें