फोटो नंबर-33-चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित कैंपस टैंक कार्यक्रम में संबोधिन के बाद रोबोटिक मॉड
- फोटो : udhampur news
नवाबगंज। यूपी को देश का सबसे बड़ा स्टार्टअप वाला राज्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें युवा सबसे ज्यादा स्टार्टअप शुरू करेंगे। इन प्रयासों में सरकार के साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है। यूनिवर्सिटी ने लगभग 50 करोड़ रुपये निवेश की व्यवस्था की है। ये बातें औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में ‘कैंपस टैंक’ कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने कहा कि देश, विदेश के व्यापारियों का प्रदेश सरकार पर विश्वास बढ़ा है। प्रदेश में लगातार उद्योग लग रहे हैं। अब तक 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रदेश में आ चुका है। यूनिवर्सिटी के निदेशक व राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा कि युवाओं के अंदर बड़ी सोच है, इसीलिए उनके स्टार्टअप को मदद देने के लिए काम किया जा रहा है। बताया कि देश भर से 20 हजार युवाओं ने अपने स्टार्टअप की जानकारी भेजी और करीब दो हजार युवाओं ने कैंपस में आकर अपना प्रदर्शन किया।
बिहार में पूर्ण बहुमत की बनेगी एनडीए की सरकार
मंत्री ने दावा किया कि बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि इसको कहते हैं कि बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना। सपा का एक भी प्रत्याशी बिहार में नहीं है लेकिन वे स्टार प्रचारक की सूची दर्शाकर प्रचार कर रहे हैं। मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की गिरफ्तारी के सवाल पर कहा कि इससे चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बिहार की जनता समझदार है। उसे एनडीए सरकार से ही विकास की उम्मीद है ना कि जंगलराज वाले लोगों से।
फोटो नंबर-33-चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित कैंपस टैंक कार्यक्रम में संबोधिन के बाद रोबोटिक मॉड- फोटो : udhampur news