फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पोल टूटने से तीन घंटे बाधित रही आपूर्ति

विज्ञापन
फोटो-31-मगरवारा स्टेशन रोड पर पोल लगवाते जेई विजयपाल यादव। स्रोत: कर्मचारी। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उन्नाव। मगरवारा के स्टेशन रोड स्थित निजी विद्यालय के पास रविवार की दोपहर 33 केवी लाइन का पोल अचानक टूट गया। इसके चलते मगरवारा से शुक्लागंज तक की करीब तीन घंटा आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान बिजली न आने से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर 1.40 बजे मगरवारा स्टेशन रोड पर निजी विद्यालय के पास लगा 33 केवी लाइन का जर्जर पोल टूट गया। इससे मगरवारा, मसवासी, सहजनी, फत्तेपुर और शुक्लागंज की आपूर्ति बंद हो गई। गोकुल बाबा मेले की भीड़ के चलते पावर हाउस से पोल नहीं आ सका। कुंदन रोड पावर हाउस से नया पोल मंगवाकर शाम करीब पांच बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
जेई विजयपाल यादव ने बताया कि पोल टूटने से आपूर्ति बाधित हुई थी। पोल कुंदन रोड पावर हाउस से मंगवाना पड़ा था। इससे समय लग गया। गोकुलबाबा में मेला चल रहा है। इसलिए पोल वहां से नहीं आ पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें