उन्नाव। गदनखेड़ा स्थित अपने आवास पर डॉ. साक्षी महाराज ने मुरादाबाद के पूर्व सपा सांसद डॉ. एसटी हसन के ‘अब तो हिटलरशाही चल रही है’ के बयान पर पलटवार किया। कहा कि मोदी और अमित शाह पारदर्शी शासन चला रहे हैं। उनके कार्यकाल में तुष्टिकरण किसी का नहीं हो रहा है। न्याय सबको मिल रहा है। कहा कि जब दवा डाली जाती है तो कीड़े बिलबिलाते हैं।
गोरखपुर में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी द्वारा दिए गए बयान कि ‘दाऊद इब्राहिम ने मुंबई में बम धमाके नहीं किए और वह आतंकवादी नहीं है’ पर सांसद ने कहा कि इंडिया गठबंधन और उन्हें सपोर्ट करने वाले लोगों ने देश को भ्रमित करने का काम किया है। उल्टे सवाल किया कि अगर दाऊद ने बम धमाके नहीं किए तो क्या ममता ने किए।