फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: धनतेरस पर तीन शुभ मुहूर्त में करें पूजन व खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आज धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धनवंतरि का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना गया है। सुबह से रात तक तीन अलग अलग शुभ मुहूर्त रहेंगे। इसमें खरीदारी के साथ पूजन करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

गांधीनगर स्थित राम कृष्ण दुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य पंकज शुक्ला ने बताया कि त्रयोदशी तिथि 18 अक्तूबर को दोपहर 1:20 बजे से लग रही है। समाप्ति 19 अक्तूबर को दोपहर 1:54 बजे होगी। बताया कि धनतेरस पर खरीदारी के तीन शुभ मुहूर्त हैं। पहला मुहूर्त सुबह 8:50 बजे से 10:33 बजे तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:01 से लेकर दोपहर 12:48 बजे होगा। शाम को 7:16 बजे से 8:20 बजे तक रहेगा। इस दौरान सामान की खरीदारी के साथ भगवान धनवंतरि का जन्मोत्सव पूजन भी किया जा सकेगा। बताया कि धनतेरस पर और जो सामान खरीदे, वह ठीक है लेकिन खड़ी धनिया जरूर खरीदना चाहिए। यह शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें