फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिक्री के लिए कार में रखी मिली बर्फी, इमरती और मिल्क केक

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को पुरवा में एक कार में बिक्री के लिए बर्फी, इमरती व मिल्क केक रखा मिला। जांच में मानक अनुरूप न होने पर नष्ट करा दी। साथ ही सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह ने बताया कि पुरवा में एक कार में खाद्य सामग्री रखी होने की जानकारी मिलने पर जांच की गई। इसमें 52 किलो बर्फी, पांच किलो इमरती, लिक्वड ग्लूकोज चार किलो और 78 किलो मिल्क केक का नमूना लेने के साथ ही नष्ट कराया गया।
इसके अलावा बांगरमऊ में मां लक्ष्मी स्वीट एंड बेकरी लखनऊ तिराहा बांगरमऊ में जांच की गई। मिलावट के संदेह होने पर लड्डू तथा खोया का नमूना लिया गया। आदर्शनगर में सुरेंद्र कुमार राठौर के यहां से आलू चाट का नमूना लिया। दुकानदारों को नोटिस दिया है। कार की जानकारी पुलिस द्वारा कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें