फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गीत, निबंध और प्रदर्शनी से बताई विज्ञान की उपयोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में छात्रों को विज्ञान पढ़ने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान एक सप्ताह से चल रहे ‘आओ विद्यालय में खोजें नन्हे कलाम, विज्ञान को दें नया आयाम’ नवाचार अभियान का समापन भी हुआ। विद्यार्थियों ने गीत, निबंध व प्रदर्शनी के माध्यम से विज्ञान की मानवीय उपयोगिता बताई।
विज्ञापन

शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन इस युग का वैज्ञानिक महाकाव्य है। जहां प्रयोग संवेदना बन जाता है और विज्ञान मानवता का पथदर्शक। यदि हर विद्यालय बाल मस्तिष्क को जिज्ञासा, अनुशासन और सेवा के पथ पर प्रेरित करे तो हर कक्षा से एक नया कलाम जन्म लेगा। इस दौरान बच्चों ने ज्ञान, विज्ञान और सदाचार से नशामुक्त, स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। वहीं सप्ताह भर चलीं विज्ञान प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, मॉडल प्रदर्शन में लिखित परीक्षा के अंकों को जोड़कर प्रथम पांच स्थान पाने वाले सात विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया गया। इनमें खुशी, समरीन, मोहिनी, नैना, नंदिनी, दीपाली और कोमल शामिल रहीं। शिक्षिकाओं में रमनजीत कौर, शाहे खुबा, शशि देवी और शिक्षक इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें