फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फिर बदलेगा मौसम, गरज चमक के साथ बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मौसम विशेषज्ञ ने फिर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। उन्होंने किसानों को फसलों की कटाई व बुआई का कार्य स्थगित रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में मध्यम से घने बादल छाए रहने के कारण बारिश की संभावना है। इसका असर सोमवार से ही दिखने लगा। शाम को बादल छाने लगे। मंगलवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। किसानों से कहा कि खड़ी फसलों की सिंचाई और कटाई न करें। बुआई का कार्य स्थगित रखें।
विज्ञापन

पशुपालक पशुओं को बारिश व तेज हवाओं के दौरान पेड़ के नीचे व बिजली पोल के पास न बांधे। मवेशियों को झील, तालाब के पास न जाने दें। तेज हवाओं व गरज चमक के साथ मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर बांधे। मौरावां प्रतिनिधि के अनुसार, दोपहर में तेज धूप के बाद शाम को मौसम ने पलटी मारी। आसमान में बादल छा गए। चार बजे के आसपास मध्यम गति से ठंडी हवाएं चलने लगीं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें