फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दो करोड़ से सात मीटर चाैड़ा होगा पुरवा ब्लाॅक को जोड़ने वाला मार्ग

विज्ञापन
फोटो नंबर-1-पुरवा ब्लाक मुख्यालय को जोड़ने वाले मार्ग से निकलता बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। पुरवा ब्लाॅक मुख्यालय को जोड़ने वाले पगडंडी मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। दो करोड़ की लागत से तीन मीटर चौड़े इस मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी। इससे आवागमन में आसानी होगी। लोक निर्माण विभाग ने इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दही-मोहनलालगंज मुख्य रोड से विकासखंड पुरवा कार्यालय को जोड़ने वाला मार्ग काफी संकरा है। अभी रास्ते की चौड़ाई मात्र तीन मीटर है। इस कारण लोगों को पुरवा ब्लाॅक कार्यालय पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए पुरवा विधायक अनिल सिंह ने मार्ग सात मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव शासन को दिया था।
पिछले माह शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए दो करोड़ का बजट भी स्वीकृत कर दिया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने जल्द काम शुरू कराने के लिए टेंडर निकाला है। इससे मार्ग के चौड़ीकरण व नवनिर्माण का कार्य होने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन

चौड़ाई बढ़ाने के बाद अन्य जिला मार्ग में होगा शामिल
690 मीटर लंबा यह मार्ग अभी ग्रामीण क्षेत्र में दर्ज है। इसी कारण लंबे समय से इसकी चौड़ाई तीन से बढ़ाकर सात मीटर करने में पेंच फंस रहा था। नियमानुसार अन्य जिला मार्गों (ओडीआर) में शामिल रास्तों को ही सात मीटर चौड़ा किया जा सकता है। शासन के अनुमोदन के बाद मार्ग को चौड़ा किए जाने के बाद इसे ओडीआर में शामिल कर लिया जाएगा।
पुरवा ब्लाॅक मुख्यालय को जोड़ने वाले मार्ग को तीन से सात मीटर चौड़ा करने की मंजूरी मिल गई है। यह रास्ता ग्रामीण मार्ग में शामिल है। इसे सात मीटर चौड़ा करके अन्य जिला मार्ग में शामिल किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा। -हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें