फोटो-34-औरास में ब्लाकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। संवाद
औरास। मेरा युवा भारत के तहत ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन बालिकाओं ने कबड्डी, रस्सा खींच व 100 मीटर दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी व रस्सा खींच में मियागंज टीम विजेता रही। सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान केतकी पाल ने हासिल किया।
प्रगति बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ादेव की गौरी दूसरी स्थान पर रही। कबड्डी में मोहनखेड़ा उपविजेता रही। रविवार को बालकों की सौ मीटर दौड़, वालीबॉल व लंबी कूद प्रतियोगिताएं होंगी। इसके बाद समापन पर विजेताओं को ट्राफी व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया जाएगा। शनिवार को मंडल अध्यक्ष मधुर सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह आदि ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान अमित सैनी, दीपू, मानू, सचिन कन्नौजिया, प्रियम गुप्ता, दिशांत गुप्ता, शेरा गौतम, करण कन्नौजिया व राज आदि मौजूद रहे।