फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सपा सत्ता में आई तो बढ़ेगी गुंडागर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल का उन्नाव में पहली बार आगमन हुआ। जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने जिला कार्यालय में आयोजित बैठकों में ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026’ की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए घर-घर संपर्क पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 2027 के लिए कमर कस लें। और ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ पर काम करें। बताया कि मतदाता सूची का शुद्धीकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का सांविधानिक दायित्व है। प्रत्येक पात्र वयस्क नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना उसका अधिकार है, वहीं अपात्र व्यक्ति का नाम हटवाना हमारी जिम्मेदारी है। निर्देश दिया कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम फॉर्म-6 के माध्यम से प्राथमिकता से जुड़वाए, साथ ही, फॉर्म-7 से अपात्र नाम कटवाए जाएं और फॉर्म-8 से त्रुटियों का संशोधन कराएं।
विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए दिलीप पटेल ने कहा कि इंजीनियर, डॉक्टर और व्यवसायी के बच्चे का अपहरण वाला प्रदेश नहीं बनने देंगे और ना ही दंगा-कर्फ्यू वाला। कहा कि अगर सपा सत्ता में आई तो गुंडागर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री अवधेश कटियार, क्षेत्रीय मंत्री महेंद्र लोधी, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, राजकिशोर रावत, विधायक श्रीकांत कटियार, पंकज गुप्ता, बृजेश कुमार रावत, बंबालाल लाल दिवाकर, आशुतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें