फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
हाईवे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता। स्रोत:कार्यकर्ता। - फोटो : credit
विज्ञापन
उन्नाव। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का बुधवार को लखनऊ से झांसी जाते समय उन्नाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर स्वागत किया।
विज्ञापन

झांसी में ‘लोक हुंकार जन संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष का शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैज फारुखी और कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव तन्मय श्रीवास्तव ने स्वागत किया और प्रतीक चिह्न भेंट किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए राहुल गांधी के विचारों को घर-घर पहुंचाने की अपील की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर वर्तमान सरकार को सत्ता से बाहर करने और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। शाश्वत बाजपेई, आशीष त्रिपाठी, इम्तियाज अहमद, सरफराज गांधी, सूरज, अजय गौतम, नसीम खान, सुरेंद्र कुमार विजय, लक्ष्मी आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें