फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 125 करोड़ रुपये खर्च, फिर भी बांस की फंटी पर दाैड़ रहा करंट

विज्ञापन
36-शहर के हनुमाननगर में सिर को छूते बिजली के तार दिखाते बुजुर्ग। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
उन्नाव। जिले की बिजली व्यवस्था सुधारने के नाम पर 125 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद खास बदलाव नहीं दिख रहा है। जर्जर बिजली लाइनों के तार बदलने, क्षतिग्रस्त खंभों को हटाने, लाइनों को व्यवस्थित करने और मोहल्लों में लोड के अनुसार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के दावे हकीकत से दूर दिखाई दे रहे हैं। शहर से लेकर कस्बों तक कई स्थानों पर जर्जर तार और टूटे खंभे खतरा बने हैं।
विज्ञापन

शहर में 26.07 करोड़ रुपये की स्वीकृत योजना के तहत जनवरी 2024 में शुरू हुए कार्य को निर्माण एजेंसी पूरा बता रही है, लेकिन कई इलाकों में हालात अब भी चिंताजनक हैं। कहीं बिजली के तार इतने नीचे लटक रहे हैं कि लोगों के सिर को छूने का खतरा बना हुआ है तो कहीं क्षतिग्रस्त खंभे हादसों को न्योता दे रहे हैं। सबसे गंभीर स्थिति हाईटेंशन लाइनों की है, जहां बांस और लकड़ी के टुकड़ों के सहारे व्यवस्था चलाने की तस्वीर सामने आ रही है। अधिकारियों ने कार्यों का भौतिक सत्यापन किया या फिर कागजों में ही सुधार की औपचारिकता पूरी कर दी गई।

36-शहर के हनुमाननगर में सिर को छूते बिजली के तार दिखाते बुजुर्ग। संवाद- फोटो : credit

Next
AU ऐप में पढ़ें