फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हादसे में घायल चचेरे भाइयों की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
सतीश: (फाइल फोटो)
विज्ञापन
असोहा। सड़क हादसे में दो दिन पहले घायल हुए चचेरे भाइयों की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों के शव घर पहुंचने पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने गांव के बाहर दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चंदनखेड़ा गांव निवासी सतीश (24), चचेरे भाई सुरजीत (23) के साथ नौ नवंबर की शाम बाइक से ननिहाल नवाबगंज जा रहे थे।भल्लाफार्म-कालूखेड़ा मार्ग पर मलाखेड़ा के पास सामने से आ रहे गांव कटेहरू निवासी चौकीदार जगन्नाथ की साइकिल से बाइक टकरा गई थी। जगन्नाथ की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाइक सवार सतीश और सुरजीत गंभीर घायल हो गए थे। परिजन दोनों का उपचार ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में करा रहे थे।
मंगलवार देर शाम पहले सतीश की मौत हुई। बुधवार सुबह सुरजीत ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। देर शाम दोनों के शव घर पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। एक साथ दो शव और चीख-पुकार देख परिजनों के साथ मौजूद ग्रामीणों की आंखों से आंसू छलक आए। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। सतीश की मौत से मां राधा देवी,भाई सर्वेश, दुर्गेश और सुरजीत की मौत से मां सुनीता भाई रंजीत और अमित बेहाल हैं। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि वृद्ध की उसी दिन और दोनों घायलों की भी मौत हो गई। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
अचलगंज। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बेहटा नथई सिंह के निकट किमी संख्या 63 के पास लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दिया । घटना में कानपुर निवासी महेश(42) पुत्र रामजीवन गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है। बता दें कि एक्सप्रेसवे पर दो पहिया ओर तीन पहिया वाहनों की इंट्री पर बैन है, उसके बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।(संवाद)

सतीश: (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें