बांगरमऊ। भगवंतपुर गोटपाली गांव में श्रमिक का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गोटपाली निवासी श्रमिक नायाब (40) भट्ठों पर ट्राॅली में ईंट भरने का काम करता था। मंगलवार को उसका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर परिजन और ग्रामीण पहुंंचे। पुलिस ने जांच की तो परिजनों ने शराब का लती बताया। परिजन शव लेकर घर चले गए। पति की मौत से पत्नी और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।