फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाढ़ में कटे देवरिया-कछियनपुरवा मार्ग पर पलटने से बची बस

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर लखनऊ जा रही प्राइवेट बस बाढ़ से कटे देवरिया-कछियनपुरवा मार्ग पलटने से बची। बस के अनियंत्रित होने से कार्यकर्ताओं में चीख-पुकार मच गई। हालांकि कुछ न होने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

लखनऊ में मंगलवार को भाजपा की प्रस्तावित जनाक्रोश रैली थी। उसी में भाग लेने क्षेत्र के सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्राइवेट बसें भेजी गई थीं। इसमें एक बस देवरिया और उसके मजरों के पार्टी कार्यकर्ताओं को लेने पहुंची। यह बस देवरिया से कछियनपुरवा जा रही थी और उसमें करीब 22 कार्यकर्ता बैठे हुए थे। बस सुबह करीब 10 बजे गांव से निकली और बाढ़ की चपेट में आकर कटे मार्ग के गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित होकर पलटने लगी। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में चीख पुकार मच गई। चालक की सूझ-बूझ से किसी प्रकार बस पलटने से बच गई। बाद में गंजमुरादाबाद से क्रेन मंगाकर किसी तरह बस को बाहर निकाला गया। तब कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना हुए। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह चंदेल ने बताया कि कटे मार्ग पर बस पलटने से बची थी। चालक की सूझबूझ से कोई अप्रिय घटना नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें