फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हड़ताली सचिवों पर सख्ती, 11 निलंबित, 73 को नोटिस

विज्ञापन
मोहन पूर्वी साधन सहकारी समिति पर लटकता ताला और खड़ा किसान। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। राज्य कर्मचारी का दर्जा सहित कई मांगों को लेकर 11 दिन से हड़ताल पर चल रहे साधन सहकारी समिति सचिवों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। प्रशासन ने 11 सचिवों को निलंबित कर दिया है जबकि 73 को नोटिस जारी किया है। इसके बाद भी समितियों पर ताले लटक रहे हैं। किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। इससे सरसों व आलू की बोआई पिछड़ रही है।
विज्ञापन

22 अक्तूबर से साधन सहकारी समिति सचिव हड़ताल पर हैं। इस समय रबी सीजन शुरू हो चुका है। किसानों को आलू, सरसों व गेहूं की बोआई के लिए डीएपी की जरुरत है लेकिन सचिवों की हड़ताल से समितियों के ताले नहीं खुल पा रहे हैं। किसान समितियों से मायूसी हाथ लेकर लौट रहे हैं।
उधर, किसानों को राहत देने के लिए प्रशासन ने हड़ताली सचिवों पर सख्ती करना शुरू कर दिया है। सहायक आयुक्त सहकारिता रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि 11 सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। 73 सचिवों को अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावा किया कि 52 सचिव काम पर लौट आए हैं। अन्य सचिवों को दो दिन का समय दिया गया है।

मोहन पूर्वी साधन सहकारी समिति पर लटकता ताला और खड़ा किसान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें