फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पटाखों के अवैध भंडारण में पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा भंडारण करने में एक को गिरफ्तार किया है। जांच में वह भंडारण के कागज नहीं दिखा सका। इसके अलावा सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं मिले।
विज्ञापन

हरदोई-उन्नाव मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र के हिंदूखेड़ा गांव के पास दुकान में अवैध तरीके से पटाखा भंडारण की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। दुकानदार सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी अनीस से पुलिस ने पटाखा दुकान पर भंडारण के पेपर मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। रिहायसी इलाके में पटाखा भंडारण की सुरक्षा के मद्देनजर भी कोई उपकरण नहीं मिले।
दुकान के अंदर सात गत्तों में अलग-अलग तरह के करीब दो लाख के छह हजार पटाखा बरामद हुए। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि कोई कागज और सुरक्षा के उपकरण न मिलने पर अनीस के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें