फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ई-केवाईसी न कराने पर बंद हुए 6500 गैस कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ई-केवाईसी न कराने से घरेलू श्रेणी के 6500 गैस कनेक्शन बंद कर दिए गए हैं। इन कनेक्शनों का 30 सितंबर तक ई-केवाईसी कराना था। अब गैस एजेंसियों ने बंद कनेक्शन को चालू कराने के लिए ऑन व आफलाइन ई-केवाईसी की सुविधा दी है।
विज्ञापन

जिले में इंडेन, भारत व एचपी की करीब 60 गैस एजेंसियां हैं। इनसे करीब छह लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। इनको एजेंसियों के माध्यम से ही सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलिंडर दिया जाता है। केंद्र सरकार ने सभी घरेलू गैस कनेक्शन के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया था। इसका समय भी 30 सितंबर तय कर दिया था। निर्देश दिए गए थे कि जो भी उपभोक्ता ई-केवाईसी नहीं कराएंगे, उनको कामर्शियल रेट में रसोई गैस दी जाएगी।
तय समय पर करीब 6500 उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराया। इसमें लगभग 3500 उपभोक्ता इंडेन गैस के हैं। पीडीनगर के हरि भारत गैस एजेंसी के संचालक नीतेंद्र प्रसाद व इंडेन के वैभव मिश्रा ने बताया कि ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। बिना केवाईसी वाले गैस कनेक्शनों को जो सिलिंडर दिए जाएंगे, वह कामर्शियल दर पर होंगे। सब्सिडी वाले घरेलू सिलिंडर नहीं मिल पाएंगे।
विज्ञापन

हालांकि अभी कोई कामर्शियल कनेक्शन लेने नहीं आया है। जिनके कनेक्शन बंद हुए हैं, वह ऑफलाइन व आनलाइन तरीके से ई-केवाईसी करा सकता है। ऑफलाइन ई-केवाईसी के लिए आधार व गैस किताब लेकर एजेंसी कार्यालय आना होगा। घर बैठे भी ई-केवाईसी की जा सकती है। यही नहीं उपभोक्ताओं द्वारा डिलीवरी वेंडर के माध्यम से भी ई-केवाईसी कराई जा सकती है।
विज्ञापन

इंसेट-1
घर बैठे ऐसे करें ई-केवाईसी
-इंडेन के लिए Indianoil one, भारत गैस के लिए Hello BPCL और एचपी के HP Pay HP Gas app गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
-चेहरा स्कैन करने के लिए Aadhaar FaceRD app भी इंस्टॉल करना होगा।
-एप में जाकर अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
-मेन्यू में जाकर कंप्लीट ई-केवाईसी या आधार प्रमाणीकरण विकल्प चुनें।
-प्रक्रिया पूरी करते हुए मोबाइल कैमरे के सामने सेल्फी फोटो लें। एक-दो बार आंखें खोले बंद करें।
-ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होते ही मैसेज आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें