फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, नशे में विवाद का निकला मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बजेहरा गांव के पास स्थित वेयरहाउस पहुंचे कंटेनर चालक ने लूट की सूचना यूपी-112 पर दी। इस पर पहुंची पुलिस मौके नशे की हालत में तीन लोगों को थाने ले आई। नशा उतरने पर चालक ने आपसी विवाद की बात कही और लूट से इन्कार किया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के थाना मदनापुर के मयावर निवासी कंटेनर चालक सुखविंदर ने बुधवार की रात करीब नौ बजे यूपी-112 पर फोन कर बताया कि सोहरामऊ थाना क्षेत्र के कुशहरी गांव निवासी अमित सिंह और पप्पू सिंह उसे लूटने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस पहुंची तो मौके पर चालक और उसके दोनों साथी नशे में मिले।
तीनों को थाने लाकर पूछताछ की तो सूचना देने वाले चालक ने बताया कि वह माल उतारने बजेहरा स्थित वेयरहाउस आया था। वहां बताया गया कि माल बनी कस्बा स्थित दूसरे गोदाम में उतरेगा। वह साथियों के साथ शराब पीने लगा। नशे में आपस में कहासुनी हुई और उसने यूपी-112 पर लूट की सूचना दे दी। सोहरामऊ थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि तीनों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें