उन्नाव। सदर कोतवाली के सिकंदरपुर सरोसी में डीजल कारोबारी नरेश जायसवाल की गर्दन पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी शहबान की रात करीब 10 बजे नादाखेड़ा गांव स्थित एक जंगल के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ सिटी विनी सिंह भी मौके पर पहुंची। घायल के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की टीम लगाई गई थी। सूचना मिली कि वह नादाखेड़ा स्थित जंगल में छिपा हुआ है। गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस पर हमला बोल दिया इससे पुलिस को भी आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी।