फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे की सोनिक टोल पर जलभराव

विज्ञापन
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 45.4 के पास सड़क पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
सोनिक/असोहा। बारिश के कारण गंगा एक्सप्रेसवे की सोनिक टोल लेन पर करीब तीन फीट तक जलभराव हो गया। इससे यह लेन वाहन सवारों के लिए पूरी तरह बंद कर दी गई। उधर, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर भी कई स्थानों पर पानी भर गया।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण इसी साल 29 अप्रैल को हुआ था। इसमें लगातार खामियां आ रही हैं। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह के बीच हुई तेज बारिश से सोनिक टोल पर तीन फीट तक पानी भर गया। इसके चलते आवागमन के लिए इस लेन को बंद कर दिया गया। करीब 25 दिन पहले भी तेज बारिश में यहां पानी भर गया था, तब चार पंपसेट लगवाकर पानी निकलवाया गया था। टोल मैनेजर गौरव शर्मा ने बताया कि बारिश की वजह से फिर पानी भर गया है।
दो पंपसेट लगवाकर निकलवाया जा रहा है। ऊपर हाईटेंशन लाइन की वजह से सड़क ऊंची नहीं की जा सकती है। गांव सराय कटियान में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बनी औद्योगिक गलियारे की सड़क पर भी पानी भर गया। इसमें सरिया लेकर गया ट्रेलर जलभराव के बीच में फंस गया। उसे काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। एनएचएआई के पीडी नवरतन का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है और जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट मैनेजर आरएस मिश्रा ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से स्थितियां खराब हो रही हैं। कहा कि एक्सप्रेसवे पर उनकी टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं। (संवाद)

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 45.4 के पास सड़क पर भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें