फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गंगा का पानी घटा, हरदोई से आए पानी से 15 गांवों में बाढ़ के हालात

विज्ञापन
देवरिया गांव में घर के आसपास भरा बाढ़ का पानी। संवाद
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। गंगा नदी का जलस्तर तो सिमट रहा है लेकिन कल्याणी नदी से हरदोई से आ रहे पानी से गंजमुरादाबाद के 15 गांवों में बाढ़ के हालात हैं। गांवों के किनारे तक पानी पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आवागमन भी प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन

गंगा की बाढ़ का असर परियर, बांगरमऊ, सफीपुर, फतेहपुर चौरासी आदि क्षेत्रों में धीरे-धीरे खत्म होने लगा है। उधर, पिछले एक सप्ताह से हरदोई के मल्लावां विकासखंड क्षेत्र के इसरापुर परसौला गांव में भरा गंगा का पानी कल्याणी नदी से जिले के ग्राम बेहटाकच्छ से प्रवेश कर शिवलालपुरवा, लोनारी, कुशराजपुर, बाजीपुरवा, इच्छापुरवा, भिलोई आदि गांवों में पहुंच गया था। रविवार को पानी देवरिया, लहरापुर, छोट्टापुरवा, कछियनपुरवा, पकरियापुरवा, तकिया, चिंगरपुरवा गांवों में पहुंच गया। इन गांवों के आसपास की धान और मक्का आदि की प्रमुख फसलें जलमग्न हो चुकी हैं और घरों में पानी घुसने लगा है। इंडिया मार्का हैंडपंप बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। जिससे लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा होने लगा है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों की चिंताएं और भी बढ़ गई हैं।
इंसेट-1
फसलें डूबीं, अब घरों में घुसने लगा पानी
देवरिया के ग्राम प्रकाशक प्रदीप कुमार व लहरापुर के गुमानी ने बताया कि बाढ़ के पानी ने गांवों को अपनी गिरफ्त में लेकर हजारों बीघा फसलों को डुबो दिया है और अब घरों में पानी घुसने लगा है। इससे अब ग्रामीणों के सामने विभिन्न प्रकार की समस्याएं खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन

वर्जन...
हरदोई से आ रहे बाढ़ के पानी ने 15 गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन पूरी तरह बढ़े जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। आवश्यकता पड़ने पर बाढ़ चौकियों और बाढ़ राहत शिविरों को सक्रिय किया जाएगा। -बृजमोहन शुक्ला, एसडीएम बांगरमऊ।

देवरिया गांव में घर के आसपास भरा बाढ़ का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें