फोटो-26-जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर मौजूद परिजन। संवाद
उन्नाव। जिला कारागार में वार्डर के पद पर तैनात कैंसर पीड़ित सिपाही की मंगलवार रात तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
झांसी जिले के पोस्ट रानीपुर के लोहर गांव निवासी नृपेंद्र कुमार (49) जेल में वार्डर थे। वह परिवार के साथ कई सालों से यहीं रहते थे। जेल अधीक्षक नीरज देव ने बताया कि नृपेंद्र काफी समय कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को घर पर ही अचानक हालत बिगड़ गई। बेटा रोहन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि मौजूदा समय में वह बंदी की ड्यूटी के दौरान पहले हुई मौत मामले में निलंबित चल रहे थे। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव पैतृक गांव लेकर चले गए।