फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी के नाम पर उगाही की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। संदिग्ध हालात में मौत की घटनाओं में पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी के नाम पर मृतकों के परिजनों से ढाई हजार रुपये की उगाही के मामले में डीएम घनश्याम मीना ने गहन जांच का निर्देश दिया है। सीएमओ ने दो सदस्यीय समिति गठित की है, जो कर्मचारियों, फार्मासिस्टों और फोटोग्राफर के बयान दर्ज कर रही है। इसके साथ ही वीडियोग्राफी के करीब डेढ़ लाख रुपये का भुगतान भी रोक दिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि अजगैन कोतवाली के कुशलीखेड़ा निवासी रूबी की दो दिन पहले प्रसव के बाद मौत हो गई थी। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई थी। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी के नाम पर ढाई हजार रुपये लिए गए। इसकी जानकारी होने पर सपा नेता आंचल वर्मा ने डीएम घनश्याम मीना से शिकायत की थी।
सीएमओ ने डॉ. एके शर्मा ने एसीएमओ से डॉक्टर नरेंद्र सिंह से जांच कराई तो मृतका के परिजनों से वीडियोग्राफी के नाम पर ढाई हजार रुपये लेने की पुष्टि हुई और रुपये वापस कराए गए थे। शव के पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी के नाम पर उगाही को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने गहन जांच के निर्देश दिए हैं। एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस में काम करने वाले कर्मचारियों और फार्मासिस्ट के बयान लिए हैं। साथ ही वीडियोग्राफर को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। सीएमओ ने वीडियोग्राफी पुराने बिल का भुगतान को भी रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें