फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बचपन की दोस्ती अंतिम दम तक रही साथ

विज्ञापन
फोटो-28-दो दोस्तों के शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर। हसनगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराने के बाद हुई दो दोस्तों की मौत की घटना में बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम हुआ। देर शाम दोनों शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। दोनों के आसपास ही घर होने से ग्रामीण दोनों परिवारों को ढांढस बंधाते रहे। देर शाम परियर घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के कनिगांव निवासी कमल और मोहित अच्छे दोस्त थे। मंगलवार को हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर निवासी विनोद सिंह की तेरहवीं से लौटते समय लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर सेमरा के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर बाइक सहित बिजली के पोल से टकरा गई थी। घटना में दोनों की मौत हो गई थी। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। शाम करीब चार बजे दोनों शव गांव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। कमल दो बहनों का इकलौता भाई और माता-पिता के बुढ़ापे का सहारा था। अमित की कमाई से घर चल रहा था। गांव में दोनों दोस्तों की चर्चा होती रही। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों हमेशा साथ रहते थे। रात में सिर्फ सोने अपने घर जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें