फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वायरल फीवर की चपेट में बांगरमऊ कस्बे के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बारिश और उमस के मौसम में बांगरमऊ कस्बे के लोग वायरल बुखार चपेट में है। न्यू कटरा और शुक्लाना मोहल्ले में करीब 350 मरीज इन दिनों वायरल से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने न जांच की और अब तक न ही कोई कैंप लगाया है।
विज्ञापन

बांगरमऊ क्षेत्र के कई गांवों में वायरल बुखार का प्रकोप है। हर परिवार में कोई न कोई सदस्य खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित है। स्थानीय लोगों के अनुसार न्यू कटरा मोहल्ले में करीब 200 और शुक्लाना मोहल्ले में 150 लोग वायरल बुखार से जूझ रहे हैं। इतने बड़े पैमाने पर वायरल बुखार फैलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई न होने से लोग आक्रोशित हैं। उनके मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
फिजीशियन डॉ. अमित तिवारी के मुताबिक, बारिश व उमस का मौसम बैक्टीरिया और वायरस के प्रसार के लिए अनुकूल होता है। नमी बढ़ने से संक्रामक बीमारियां तेजी से फैलती हैं। मानसून में वायरल फीवर, डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में तीन दिन से अधिक बुखार रहने पर डॉक्टर से संपर्क करें, स्वच्छता का ध्यान रखें, उबला पानी पीयें और बासी भोजन न करें। सीएमओ डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। टीम क्षेत्र में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें