फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छह माह में काम में प्रगति न हो तो फर्म को करें ब्लैकलिस्ट

विज्ञापन
फोटो-23-रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करते सांसद साक्षी महाराज साथ में मौजूद
विज्ञापन
उन्नाव। अमृत भारत योजना के तहत 29.78 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन को आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस करने के काम देरी पर सांसद ने नाराजगी जताई। डीएआरएम से कहा कि एक साल में काम पूरा होना था लेकिन तीन साल में केवल 18 पिलर ही बन पाए हैं। डीआरएम से कहा कि छह महीने में प्रगति न होने पर ठेका लेने वाली फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए।
विज्ञापन

सांसद साक्षी महाराज ने शुक्रवार की दोपहर उन्नाव रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा सहित निर्माण विभाग के अधिकारी व इंजीनियर भी मौजूद रहे। तीन दिन पहले सांसद ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर अमृत भारत योजना में लेटलतीफी की शिकायत की थी। रेलमंत्री के निर्देश पर रेलवे के डीआरएम और अन्य अधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को सांसद रेलवे स्टेशन पहुंचे और रेलवे के अधिकारियों को भी बुलाया।
उन्नाव रेलवे स्टेशन के उन्नयन और आधुनिक यात्री सुविधाओं के काम में देरी पर सवाल किए। डीआरएम ने बताया कि पुराने टिकटघर, व अन्य भवनों को तोड़कर नया निर्माण कराया जा रहा है। बिजली, पेयजल के काम भी चल रहे हैं। सांसद ने सवाल किया कि जो काम एक साल में पूरा होना था, उसमें तीन साल में केवल कुछ पिलर खड़े हो पाए हैं, यह कैसी तेजी है। सांसद ने साफ कहा कि अगर छह महीने में काम की प्रगति न हो तो ठेका लेने वाली एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करें। जिले के यात्रियों को हो रही परेशानी और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद ने प्लेटफार्म नंबर छह, सिविल लाइंस की तरफ भी एक टिकटघर और यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण को भी कार्ययोजना में शामिल करने को कहा।
विज्ञापन



स्टेशन में ये होने हैं काम
समुचित प्रकाश व्यवस्था, आधुनिक प्रतीक्षालय, कैफेटेरिया, रिटेल सुविधाएं, आधुनिक फर्नीचर, आवागमन के लिए चौड़ी सड़क, पार्किंग, हरित पट्टी, 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए स्वचलित सीढि़यां, सीसीटीवी कैमरा, फ्री वाई-फाई आदि सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें